करछना: नैनी पुलिस की पैरवी से अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट में 11 वर्ष का सश्रम कारावास और ₹10 हजार अर्थदंड से किया गया दंडित
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर थाना नैनी पर पंजीकृत 376 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था,तथा आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था, पुलिस की प्रभावी पैरवी के फल स्वरुप न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष संख्या- 10 प्रयागराज द्वारा अभियुक्त रमेश पटेल निवासी डभांव थाना नैनी को 11 वर्ष का सश्रम कारावास,तथा ₹10000 अर्थदंड से दंडित किया गया है।