करछना: तहसील करछना परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 90 से अधिक शिकायतें, एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
शनिवार को तहसील करछना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के द्वारा नाली, खड़ंजा,चकमार्ग सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित 90 से अधिक शिकायत दर्ज कराई गई। संपूर्ण समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं किया जा सका। आए हुए फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।