करछना: तहसील करछना के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री वितरण के अभाव में तहसील में सड़ रही, जिम्मेदार बेखबर
तहसील करछना क्षेत्र में आई बाढ़ के दौरान उससे प्रभावित होने वाले गांवों के लिए शासन की ओर से राहत सामग्री की पैकिटें भेजी गई है। लेकिन संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के चलते वितरण के अभाव में सड़ रही है। तहसील सभागार में रखा गया आलू की बोरियों से बदबू हींन पानी निकल रहा है। तहसील में होने के बावजूद भी जिम्मेदार बेखबर है।