बंजरिया: बंजरिया के विभिन्न मतदान केंद्रों पर रविवार को 18 मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरकर जमा किया
बंजरिया के अलग अलग मतदनकेन्द्रों पर रविवार को 18 मतदाताओं ने मतदाता सूचि में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भर कर जमा किया। बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने बताया कि मतदाता सूचि में नाम जोड़ने के लिए पुरुष 10 व महिला 8 आवेदन जमा हुआ। बता दे कि एक महीने तक प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ शिविर लगा कर बैठेंगे, जहां मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए उनसे फॉर्म लिया जाएगा।