लोन से मिला सहारा, आय में हुआ सुधार—राधा सोनी ने जताया आभार
डिंडौरी निवासी श्रीमती राधा सोनी श्रीराम स्वसहायता समूह की सदस्य हैं। समूह के माध्यम से उन्होंने एक लाख का ऋण लेकर अपने कार्य को आगे बढ़ाया।
ऋण की सहायता से राधा सोनी को अपने काम को बेहतर तरीके से संचालित करने और आय बढ़ाने का अवसर मिला। आज उनकी आय में सुधार हुआ है और वे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।
राधा सोनी कहती हैं कि स्वसहायता समूह से जुड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
##sevasankalap #collectordindori #janaamparkdindori #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment #AatmanirbharBharat #MadhyaPradesh #Dindori #LivelihoodMission #WomenEntrepreneur
Dindori, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026