*सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का दिया संदेश*
*जनजातीय कार्य विभाग ने जिले के विभिन्न स्थानों पर किया जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से नवयुवकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे की आदत से होने वाले सामाजिक एवं व्यक्तिगत नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं से अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, रोजगार, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
#sevasanakalapabhiyan #collectordindori #jansamparkdindori NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #YouthAwareness #Dindori #NashaMukti #HealthyLifestyle #MPGovernment
34 views | Dindori, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026