*हृदय रोगों से बचाव का संकल्प, जिला अस्पताल में ‘डोंट मिस ए बीट’ थीम पर चला जागरूकता अभियान*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिला चिकित्सालय डिंडौरी में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘डोंट मिस ए बीट’ रखी गई, जिसके माध्यम से नागरिकों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा हृदय रोगों की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमेश सिंह मरावी, डॉ. प्रदीप गोहिया, शिशु रोग विशेषज्ञ, आरकेएसके कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश उरेती एवं डीईआईसी मैनेजर कमलेश रामटेके सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यशाला में भारत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं नर्मदा पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चिकित्सकों ने हृदय रोगों के प्रमुख कारण, लक्षण, जोखिम कारक एवं बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, असंतुलित खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव एवं तंबाकू सेवन को हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारक बताया।
कार्यशाला में संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही हृदयाघात के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान एवं समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को स्वयं हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा परिवार एवं समुदाय तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे हृदय की सेहत को प्राथमिकता दें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय रोगों के जोखिम को कम करें।#sevasanakalp #sevasanakalapabhiyan #collectordindori #jansamparkdindori
#WorldHeartDay #DontMissABeat #HeartHealth #HealthAwareness #Dindori #HealthyLifestyle #HeartDiseasePrevention #MPHealth
31 views | Dindori, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026