*आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने किया सहभागिता*
*महिलाओं से संवाद कर पोषण एवं शासकीय योजनाओं की ली जानकारी*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ’‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर को परियोजना मेंहदवानी के आंगनवाड़ी केंद्र सहना टोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम में सहभागिता की और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया।
विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित महिलाओं से संवाद कर लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, पोषण योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति पर चर्चा करते हुए गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य देखभाल और आंगनवाड़ी सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों से संवाद कर आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध पोषण, स्वास्थ्य एवं अन्य सेवाओं की जानकारी दी गई। ’‘आंगन मिलन सेवा’’ का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों तक पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचाना है।
#sevaaankalap #sevasankalapabhiyan2026 #collectordindori #jansamparkdindori #AanganMilanSeva #SevaSankalp #Poshan #WomenEmpowerment #Dindori #MPGovernment #Anganwadi #shaskiyayojana
19 views | Dindori, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026