| सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने शहपुरा विकासखंड के सेक्टर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 6 आंगनबाड़ी केंद्र ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अरुण अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया । उन्होंने 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों की माताओं, गर्भवती और धात्री महिलाओं से संवाद किया। संतुलित आहार, नियमित पोषण निगरानी और समय पर स्वास्थ्य परामर्श लेने की अपील की। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष मुकेश साहू, वार्ड पार्षद श्री संतोष झारिया पर्यवेक्षक प्रतिभा साहू , कार्यकर्ता पार्वती साहू, सरिता गुप्ता, अनीता साहू उइके, सहायिका लक्मी बरमैया , सत्य वनवासी सहित वार्ड की महिलाएं मौजूद रहीं।#sevasankalap #SevaSankalpAbhiyan #AnganMilanSeva #PoshanAbhiyan #MahilaBalVikas #Dindori #PoshanJagran #Aanganwadi #MadhyaPradesh
#collectoridindori #jansampark
8 views | Dindori, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026