देवरिया में पोखरे में डूबा 21 वर्षीय युवक, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
#देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में नहाते समय एक युवक डूब गया। घटना की सूचना 18 सितंबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी थाना कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई।
युवक की पहचान आकाश साहनी पुत्र स्व. चुन्नू, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी संस्कृति मंदिर के पास, कसया रोड, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम द्वारा पोखरे में युवक की तलाश की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी हुई है।