सेवा संकल्प अभियान के दूसरे दिन वृद्धाश्रम पहुंचे CDO, बुजुर्गों से जाना हाल—रसोई में भोजन की गुणवत्ता भी परखी
#देवरिया। सेवा संकल्प अभियान के दूसरे दिन मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य, भोजन और आश्रम में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
सीडीओ ने आश्रम की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने और वृद्धजनों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम की रसोई का जायजा लिया और तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता परखी। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार पौष्टिक, गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए। रसोई और खाद्य सामग्री के रख-रखाव में भी स्वच्छता मानकों का पालन हो।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वृद्धजनों को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों को वृद्धजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद्रनाथ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#Deoria #DeoriaPost #SevaSankalpAbhiyan #CDODeoria #Vriddhashram #DeoriaNews