
#देवरिया ::सरकारी आवास या नशे का अड्डा? महिला के गंभीर आरोपों के बाद बिजली विभाग में मची खलबली, पुलिस ने शुरू की जांच DM Deoria #deoria
Deoria, Deoria | Jul 9, 2026

#देवरिया चो"री की सामग्री बरामद / महिला गिर"फ्तार #मुजफ्फरपुर #बिहार
Sahebganj, Muzaffarpur | Jul 8, 2026

#देवरिया: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ड्यूटी पर तैनात 3 सिपाहियों को रौंदा, एक की हालत नाजुक #देवरिया में देर रात एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित एंबुलेंस ने ड्यूटी पर तैनात तीन सिपाहियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां एक सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव मंदिर चौक की है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एंबुलेंस और उसके चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Salempur, Deoria | Jul 3, 2026

भारी बारिश से जलमग्न हुआ #देवरिया । #highlight #reel #viralvideo #news #deoria
Deoria, Deoria | Jun 30, 2026

रामपुर कारखाना ब्लॉक के औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी मिले गायब, डीएम ने जारी किए कारण बताओ नोटिस #देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह 10 बजे रामपुर कारखाना विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव से फोन पर संपर्क किया गया। उन्होंने स्वयं को फील्ड में होने की जानकारी दी, जबकि इसकी पूर्व सूचना एडीओ पंचायत को नहीं दी गई थी। वहीं बीएमएम भी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की प्रगति रिपोर्ट मांगे जाने पर संबंधित अधिकारी संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इसके अलावा मनरेगा कार्यों की प्रगति बताने के लिए भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचें, नियमित जनसुनवाई करें तथा आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। #Deoria #DeoriaNews #RampurKarkhana #DMDeoria #MadhusudanHulgi #UPNews #GovernmentOffice #DeoriaPost
Salempur, Deoria | Jun 30, 2026