Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

गया में ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता: गया स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 15 हजार का मोबाइल बरामद गया: रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे परिसरों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) गया को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। संयुक्त अभियान के दौरान गया रेलवे स्टेशन से एक युवक को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। मंगलवार को रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया के स0उ0नि0 पवन कुमार के नेतृत्व में प्रा0 आरक्षी संजय कुमार राय, आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, आरक्षी शशि शेखर तथा आरक्षी अमित कुमार की टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इस दौरान सीपीडीएस टीम के उ0नि0 मुकेश कुमार एवं उनकी टीम, अपराध आसूचना शाखा गया के प्रा0आरक्षी सर्वजीत राय तथा जीआरपी गया के जवान भी संयुक्त रूप से अभियान में शामिल थे। गश्त के क्रम में टीम की नजर प्लेटफॉर्म संख्या 1सी के दिल्ली छोर स्थित यात्री शेड में खड़े एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर सुरक्षा बल के जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नीरज कुमार (24 वर्ष), पिता स्वर्गीय नरेश साहनी, निवासी परसा बाजार, न्यू नथुपुर, थाना परसा बाजार, जिला पटना (बिहार) बताया। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके जींस पैंट के दाहिने पॉकेट से बैंगनी रंग का एक रियलमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल में कोई सिम कार्ड नहीं था, लेकिन वह चालू अवस्था में था और उस पर स्क्रीन लॉक लगा हुआ था। बरामद मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि उसने गया रेलवे स्टेशन पर किसी अज्ञात यात्री का मोबाइल चोरी किया था। इसके बाद स0उ0नि0 पवन कुमार द्वारा मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई के लिए उसे बरामद मोबाइल के साथ जीआरपी थाना गया को सौंप दिया गया। इस संबंध में स0उ0नि0 पवन कुमार के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 161/2026, दिनांक 16 जून 2026, अंतर्गत धारा 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ रेलवे थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की रक्षा के लिए रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। #LatestNews #गयाजी #gaya #GayaTown #gayabihar

MORE NEWS

धान की खेती पर बड़ा संकट, संडा पंचायत का 'Sluice Gate' टूटा, मायूस किसानों का फूटा दर्द! 
#bdbiharjharkhand 
 आज संडा पंचायत से बेहद गंभीर ग्राउंड रिपोर्ट! जिससे लाखों किसानों के खेतों का पटवन (सिंचाई) होता है, उस मुख्य 'सुलिस गेट' (Sluice Gate) और बांध की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। नदी में पानी आने का समय नजदीक है और हमारे किसान भाई अपनी धान की खेती को लेकर बेहद मायूस और चिंतित हैं। किसानों की मांग है कि पानी आने से पहले इस गेट और बांध की तुरंत मरम्मत कराई जाए। अब देखना यह है कि कौन से पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि आगे आकर इस काम को करवाते हैं। वीडियो को पूरा देखें और किसान भाइयों की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें!"#SundaPanchayat #SluiceGate #SulisGate #BiharFarmers #GroundReport #AgricultureCrisis #SaveFarmers #ViralVideo #BiharNews

धान की खेती पर बड़ा संकट, संडा पंचायत का 'Sluice Gate' टूटा, मायूस किसानों का फूटा दर्द! #bdbiharjharkhand आज संडा पंचायत से बेहद गंभीर ग्राउंड रिपोर्ट! जिससे लाखों किसानों के खेतों का पटवन (सिंचाई) होता है, उस मुख्य 'सुलिस गेट' (Sluice Gate) और बांध की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। नदी में पानी आने का समय नजदीक है और हमारे किसान भाई अपनी धान की खेती को लेकर बेहद मायूस और चिंतित हैं। किसानों की मांग है कि पानी आने से पहले इस गेट और बांध की तुरंत मरम्मत कराई जाए। अब देखना यह है कि कौन से पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि आगे आकर इस काम को करवाते हैं। वीडियो को पूरा देखें और किसान भाइयों की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें!"#SundaPanchayat #SluiceGate #SulisGate #BiharFarmers #GroundReport #AgricultureCrisis #SaveFarmers #ViralVideo #BiharNews

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 18, 2026

मेरा कुंवारा बेटा घर लौट आएगा ना बाबू?"— PMCH में जिंदगी और मौत से जूझ रहे इकलौते लाल के लिए बिलखती मां , बारातियों के चाकू से लहूलुहान हुआ इकलौता सहारा ! #bdbiharjharkhand

मेरा कुंवारा बेटा घर लौट आएगा ना बाबू?"— PMCH में जिंदगी और मौत से जूझ रहे इकलौते लाल के लिए बिलखती मां , बारातियों के चाकू से लहूलुहान हुआ इकलौता सहारा ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 17, 2026

दिव्या पासवान को न्याय दिलाने केलिए शेरघाटी में उमड़ा जा सैलाब, शेरघाटी थाना के खिलाफ जन आक्रोश ! #bdbiharjharkhand

दिव्या पासवान को न्याय दिलाने केलिए शेरघाटी में उमड़ा जा सैलाब, शेरघाटी थाना के खिलाफ जन आक्रोश ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 17, 2026

गया में ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता: गया स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 15 हजार का मोबाइल बरामद गया: रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे परिसरों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) गया को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। संयुक्त अभियान के दौरान गया रेलवे स्टेशन से एक युवक को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। मंगलवार को रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया के स0उ0नि0 पवन कुमार के नेतृत्व में प्रा0 आरक्षी संजय कुमार राय, आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, आरक्षी शशि शेखर तथा आरक्षी अमित कुमार की टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इस दौरान सीपीडीएस टीम के उ0नि0 मुकेश कुमार एवं उनकी टीम, अपराध आसूचना शाखा गया के प्रा0आरक्षी सर्वजीत राय तथा जीआरपी गया के जवान भी संयुक्त रूप से अभियान में शामिल थे। गश्त के क्रम में टीम की नजर प्लेटफॉर्म संख्या 1सी के दिल्ली छोर स्थित यात्री शेड में खड़े एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर सुरक्षा बल के जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नीरज कुमार (24 वर्ष), पिता स्वर्गीय नरेश साहनी, निवासी परसा बाजार, न्यू नथुपुर, थाना परसा बाजार, जिला पटना (बिहार) बताया। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके जींस पैंट के दाहिने पॉकेट से बैंगनी रंग का एक रियलमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल में कोई सिम कार्ड नहीं था, लेकिन वह चालू अवस्था में था और उस पर स्क्रीन लॉक लगा हुआ था। बरामद मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि उसने गया रेलवे स्टेशन पर किसी अज्ञात यात्री का मोबाइल चोरी किया था। इसके बाद स0उ0नि0 पवन कुमार द्वारा मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई के लिए उसे बरामद मोबाइल के साथ जीआरपी थाना गया को सौंप दिया गया। इस संबंध में स0उ0नि0 पवन कुमार के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 161/2026, दिनांक 16 जून 2026, अंतर्गत धारा 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ रेलवे थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की रक्षा के लिए रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। #LatestNews #गयाजी #gaya #GayaTown #gayabihar - Gaya Town CD Block News