बिजनौर: गांव नसीरी में गश्त पर निकली वन विभाग की टीम के साथ दबंगों ने की मारपीट
Bijnor, Bijnor | Sep 24, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव नसीरी में गुलदार की सूचना पर गस्त पर निकली वन विभाग की टीम के साथ शराबी व्यक्तियों ने मारपीट की घटना के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम मौके पर पहुंचे और दोनों शराबियों को बिजनौर थाने ले गए। फिलहाल वन विभाग की टीम ने पुलिस में लिखित में शिकायत की है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।