बिजनौर: गांव सबलपुर खुर्द में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से पांच लोग घायल
Bijnor, Bijnor | Sep 23, 2024 बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर खुर्द में गाली देने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हुए जिसमें से एक घायल को डॉक्टर ने बिजनौर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।