बिजनौर: गांव जझलरी के जंगल में गुलदार ने गोवंश को बनाया निवाला, लोगों में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Sep 23, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव झलरी के जंगल में गुलदार ने एक गोवंश को अपना निवाला बना लिया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार गन्ने के खेत में जा घुसा दिनदहाड़े गुलदार के हमले से आसपास के किसानों मे हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार के हमले की सूचना वन विभाग की टीम को दी है।