बिजनौर: मंडावर पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को जिले की सीमा में ही किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Sep 23, 2024 बिजनौर जनपद में मंडावर पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त ऋतिक उर्फ़ पव्वा को जिले की सीमा में ही गिरफ्तार कर लिया। समय अवधि खत्म होने से पहले ही ऋतिक उर्फ पव्वा जिले की सीमा में घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिजनौर की सीमा में ऋतिक उर्फ पव्वा को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है। ऋतिक उर्फ पव्वा का लंबा आपराधिक इतिहास है।