बिजनौर: बिजनौर चांदपुर की चुंगी पर बेहोशी की हालत में मिला 6 दिन से गायब युवक
Bijnor, Bijnor | Sep 23, 2024 बिजनौर में हसनपुरा निवासी युवक 6 दिन पूर्व अचानक गया था। चांदपुर की चुंगी पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।रिक्शा चालकों ने बेहोशी की हालत में पड़े युवक की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश युवक को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।फिलहाल युवक कैसे गायब हुआ था इसकी जानकारी पुलिस कर रही है।