गौरीबाजार में बड़ा हादसा टला, परिवहन निगम की बस दुकान में घुसी
#देवरिया जनपद के गौरीबाजार कस्बे में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। घटना के समय दुकान और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे बनी दुकान से जा टकराई। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान में अधिक भीड़ नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुकान को नुकसान पहुंचा है।
Salempur, Deoria | Jul 13, 2026