कानपुर में बड़ा रेल हादसा टला, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे; सभी यात्री सुरक्षित
#कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर जा रही चौरी चौरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15003) के चार कोच प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना होने के दौरान पटरी से उतर गए।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन शाम 5:03 बजे स्टेशन से रवाना हुई थी। करीब दो मिनट बाद 5:05 बजे इसके B4, B5, B6 और B7 कोच की एक-एक ट्रॉली पटरी से उतर गई।
घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बहाली का कार्य शुरू कराया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
#Kanpur #ChauriChauraExpress #TrainDerailment #UPNews #DeoriaPost