पिता के निधन पर भावुक हुए सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, बोले- पिताजी का जाना देवरिया के लिए अपार क्षति
📰 देवरिया। पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी के निधन से परिवार सहित पूरे जनपद में शोक की लहर है। पिता के निधन से भावुक सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने इसे अपने परिवार के साथ-साथ देवरिया के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया।
उन्होंने कहा कि पिताजी का जाना उनके जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उनका मार्गदर्शन, स्नेह और समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
सांसद के इस भावुक वक्तव्य के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
#deorianews #DEORIAPOST #DeoriaNews #ShashankManiTripathi #ShriprakashManiTripathi #DeoriaPost #Deoria