देवरिया: वन दरोगा पर लगे आरोपों की जांच के लिए अधिकारी नामित, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
#देवरिया। सलेमपुर रेंज में तैनात वन दरोगा शैलेंद्र कुमार के खिलाफ मिली शिकायत को वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच के लिए विभाग की ओर से एक जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि सलेमपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने व्हाट्सएप के माध्यम से वन दरोगा शैलेंद्र कुमार के विरुद्ध शिकायत की है। शिकायत में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई, आरा मशीनों (सॉ मिल) से कथित अवैध लेनदेन तथा काश्तकारों और ठेकेदारों से धन वसूली सहित कई आरोप लगाए गए हैं।
विभाग की ओर से शिकायत के सभी पहलुओं की जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
DM Deoria