हमीरपुर: अंबेडकर पार्क में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा की बनी रणनीति
शनिवार को 5:36 बजे हमीरपुर केअंबेडकर पार्क में अटेवा जिला इकाई की बैठक रणविजय चक्रवर्ती की अध्यक्षता में आयोजित कर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रणनीति तैयार की गयी। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि उनका विभाग अटेवा की एकमात्र लड़ाई पुरानी पेंशन बहाली हेतु समर्पित रहेगा, कहा कि संघर्ष की रफ्तार अब तेज करनी होगी तभी सफलता मिलेगी।