हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में चित्रकूट धाम जाने वाले यात्रियों को वितरित किए गए लंच पैकेट
अमावस्या पर चित्रकूट धाम जाने वाले यात्रियों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने लंच पैकेट देकर रवाना किया। सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे हर माह अमावस्या पर चित्रकूट धाम जाने वाले यात्रियों को भोजन सामग्री वितरित करने का अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को चित्रकूट धाम जाने वाले यात्रियों को लंच पैकेट वितरण किया गया।