हमीरपुर: विदोखर पुरई में नमामि गंगे परियोजना की उदासीनता से ग्रामीण परेशान, रास्ता खराब होने से किसान घर नहीं ला पा रहे फसल
सुमेरपुर विकासखंड के विदोखर मेंदनी में नमामि गंगे परियोजना के अधिकारियों की उदासीनता के चलते ग्रामीणों की जिंदगी नरक बन गई है। शिकायत के बाद अधिकारियों ने कार्य कराना मुनासिब नहीं समझा है। फसलों की कटाई मड़ाई का कार्य प्रारंभ होने के बाद किसान फसलें घर नहीं ला पा रहा है, साथ ही ग्रामीणों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।