हमीरपुर: सुमेरपुर में PDA चौपाल में सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष बोले - केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी परेशान
सुमेरपुर कस्बे में सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने सपा नेता नंदकिशोर शिवहरे के आवास में पत्रकारों से कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज, चुंगी प्रथा, 3/7 से छुटकारा दिलाकर व्यापारी बीमा योजना लागू की थी।