हमीरपुर: पारा रैपुरा में पोषण पखवाड़े के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों ने निकाली रैली
बाल विकास विभाग के निर्देश पर पोषण पखवारा के तहत ग्राम पंचायत पारा रैपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को पोषण के प्रति जागरूक किया। रैली को ग्राम प्रधान शिवदयाल प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाल विकास विभाग ने कुपोषण दूर करने के उद्देश्य से गांवों में पोषण पखवारा के तहत रैली निकाली गयी।