हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में गाजे-बाजे के साथ रात में निकाली गई भव्य शिव बारात
शुक्रवार की देर रात अमरनाथ सेवा संस्थान के तत्वाधान में कस्बे में नयनाभिराम झांकियां व गाजे बाजे के साथ भव्य शिव बारात निकाली गई। वहीं प्रजापिता ब्रह्मा कुमारियों ने त्रिमूर्ति शिव जंयती की भव्य शिव बारात निकाली। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी कस्बे में अमरनाथ सेवा संस्थान के नेतृत्व में भव्य शिव बारात निकाली गई।