धनघटा थाना क्षेत्र की एक युवती की खलीलाबाद के गोरखल वार्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि युवती नर्सिंग की तैयारी कर रही थी और रूममेट के साथ किराये पर रहती थी। रूममेट के फोन पर अस्पताल पहुंचे तो वह मृत मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।