कोतमा: कोतमा में कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी
Kotma, Anuppur | Sep 8, 2026 मंगलवार शाम 5:00 बजे कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म हनुमान अंश देखी। फिल्म प्रदर्शन से पूर्व नीम करौली बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ी प्रेरणादायी फिल्म है, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया।