गुरुवार 3:00 बजे रामनगर पुलिस ने विभिन्न मामले में फरार 6 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मारपीट-धमकी तथा एनआई एक्ट से जुड़े मामलों के वारंट शामिल रहे। एक प्रकरण में आरोपी के मृत होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर वारंट तामील कराया गया, जबकि एक मामले में वसूली राशि न्यायालय में जमा कराई गई।