कोतमा: कुरजा में सार्वजनिक तालाब में मछली पालन स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
Kotma, Anuppur | Feb 17, 2026 बिजुरी नगर के कुरजा में सार्वजनिक तालाब में मछली पालन स्वीकृत किए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलवार 12:00 कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर इस पर शिकायत दर्ज कराई शिकायतकर्ता शिवचरण पुरी ने कहा कि स्थानीय लोगों के निस्तार के लिए यही एक तालाब है जिस पर मछली पालन स्वीकृत किए जाने से तालाब में गंदगी फैल रही है जिससे लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।