गुरुवार 5 बजे बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे में बेलिया फाटक के पास सड़क किनारे बिगड़ी हुई हालत में खड़े बस को पीछे से आज रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक टक्कर मारते हुए फरार हो गया। बस क्रमांक एम पी 18 जेड डी 5754 जो इंजन में खराबी आ जाने की कारण सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को तेज टक्कर मार दी ।