#राजस्थान ऑनलाइन डेटिंग एप पर हुआ प्यार, शादी की उम्मीद लेकर कनाडा से नीमराना पहुंची 61 वर्षीय महिला
ऑनलाइन डेटिंग एप पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका अंदाजा शायद कनाडा की 61 वर्षीय महिला को भी नहीं था। करीब एक साल तक हरियाणा के पानीपत निवासी नितिन से ऑनलाइन बातचीत के बाद महिला शादी की उम्मीद लेकर सात समंदर पार भारत पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को महिला टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली पहुंची। यहां नितिन उसे एयरपोर्ट से रिसीव कर राजस्थान के नीमराना स्थित अपने रिश्तेदारों के फ्लैट पर ले गया।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से बातचीत चल रही थी और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला भारत में शादी की उम्मीद लेकर पहुंची थी।
एक साल की ऑनलाइन दोस्ती, सात समंदर पार का सफर और शादी की उम्मीद... अब इस प्रेम कहानी का आगे क्या होगा?
#RajasthanNews #Neemrana #OnlineDating #LoveStory #ViralNews #Panipat #Canada #FatafatNews