ब्रेकिंग जशपुर...
जशपुर जिले के लोढ़ेना गांव में 5 वर्षीय मासूम की हत्या और उसके आंतरिक अंग निकाले जाने की दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव T. S. BABA देर शाम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पहाड़ी कोरवा परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
इस दौरान सिंहदेव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं तथा हर संभव मदद की जाएगी।
मासूम की दर्दनाक मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दुख की इस घड़ी में सहारा देने पहुंचे टीएस सिंहदेव.. #Jashpur #TSSinghDeo #ChhattisgarhNews #PahadiKorwa #Lodhenа #FatafatNews