गुमला: नगर परिषद के वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं होने का आरोप, जांच की मांग
Gumla, Gumla | Sep 28, 2026 शहर के विंध्याचल नगर निवासी बबनी पांडे ने नगर पालिका में चल रहे वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व बैंक कॉलोनी से घर लौटने के दौरान नगर परिषद के कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था।