गांगड़तलाई: नाहरपुरा-मामा रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से शिक्षक की हुई मौत, हादसा
नाहरपुरा-मामा रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। भलेर भोदर निवासी 55 वर्षीय कमलाशंकर पुत्र भानजी केलकुआ स्कूल में शिक्षक थे। स्कूल से छुट्टी के बाद वे रोज की तरह बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।