नईसराय: 50 किमी दौड़ लगाकर पहुंचे कांवड़िए, भगवान शिव को अर्पित की डाक कांवड़
श्री झिरिया सरकार राधा माधव जन सेवा समिति, की ओर से युवा संघ द्वारा सोमवार को कस्बे में डाक कांवड़ निकाली। इस दौरान शिवभक्तों ने लगभग 50 किमी की दूरी दौड़ते हुए पूरी की और झिरिया धाम परिसर स्थित भगवान भोलेनाथ को डाक कांवड़ विधि विधान से अर्पित की। नई सराय निवासी केतन शिवहरे, प्रियंक रघुवंशी, पियूष, देव शिवहरे और अरुण सहित दर्जन भर के लगभग शिवभक्त शामिल हुए