सिहोरा: गोसलपुर थाने में आगामी त्यौहार के लिए शांति समिति की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों को देखते हुए गोसलपुर पुलिस थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी आदित्य सिंघारिया थाना प्रभारी भावना तिवारी द्वारा की गई। बैठक में एसडीओपी ने शांति समिति के सदस्यों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराया।