टीकमगढ़: अघोर की टपरियन गांव में महिला के साथ मारपीट, देहात थाने में नहीं हुई सुनवाई
टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत अघोर की टपरियन गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गई है। घायल पूजा के परिजन ने बताया कि अनावेदक की बकरी ने महिला का गेहूं खा लिया था, जब महिला ने इसका विरोध किया तो अशोक रामकुंवर खच्चू ने महिला के साथ बेहरमी से जमकर मारपीट कर दी। शिकायत करने पर देहात थाने में महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई है।