टीकमगढ़: देहात थाना क्षेत्र के उत्तमपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तमपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। उत्तमपुरा गांव निवासी रामसेवक पाल के साथ परिवार के एक शख्स ने आपसी बात को लेकर गाली गलौज की और फिर मारपीट कर दी। घायल ने घटना की शिकायत देहात थाने में की। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की एमएलसी कराई है।