टीकमगढ़: घुवारा के पास बस और डंफर की टक्कर में 2 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
घुवारा के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। बस ड्राइवर परमानंद यादव हेल्पर सूरज रैकवार के साथ बस से सागर से बड़ागांव मंडी की ओर जा रहा था, रास्ते में घुवारा के पास डंफर वाहन से बस की भिड़ंत हो गई जिससे दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।