टीकमगढ़: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए टीकमगढ़ की कई ग्राम पंचायतों में बसें नहीं पहुंचीं, लोग इंतज़ार में सड़क पर खड़े रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को छतरपुर जिले के खजुराहो में केंद्र बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन करने जा रहे हैं। कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों को रिजर्व बसों से खजुराहो तक ले जाया गया है। लोग सुबह 9:00 से तैयार होकर खड़े रहे लेकिन कई ग्राम पंचायत में बसे नहीं पहुंची। इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।