सिरसागंज: नगर के सीएचसी में दवा लेने गए शख्स की अस्पताल परिसर से बाइक चोरी, थाने में की गई शिकायत
सिरसागंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने पहुंचे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। गांव सूरजपुर दुगमई निवासी आदेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल परिसर में बाइक को लॉक लगाकर खड़ा किया और दवा लेने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी।