करछना: अरैल गंगा घाट पर दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गए एयर फोर्स के जवान की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नैनी थाना क्षेत्र के अरैल घाट पर मंगलवार को सरवा बमरौली थाना धूमनगंज निवासी एयर फोर्स कमी बलवंत सिंह यादव का बेटा हिमांशु यादव दोस्तों के साथ गंगा नदी नहाने के लिए आया हुआ था। उसी दरमियान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक आसपास के नाविक मौके पर पहुंचे तब तक वह पानी में समा चुका था। गोताखोरों की टीम ने घंटों बाद बाहर निकाला मौत हो चुकी थी।