करछना: बनपुरवा गांव में दबंगों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से मारकर सिर फोड़ा, पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा
करछना थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी नंदलाल सोनकर का बेटा शिवम सोनकर सोमवार रात सामान लेने के लिए दुकान पर गया था। वहीं पर गांव के अर्जुन पाल तथा रोहित पाल द्वारा शिवम सोनकर को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारा पीटा। जानकारी होने पर नंदलाल सोनकर दोनों युवको के घर झगड़ा का कारण पूछने गए तो उन्हें भी लाठी डंडों से मारकर सिर फोड़ दिया गया।