करछना: ब्लॉक करछना परिसर में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर का वितरण किया गया
करछना ब्लॉक परिसर में मंगलवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम की अध्यक्षता में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिमअंग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार द्विवेदी रहे। जिनके द्वारा दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किया गया।