करछना: टंगहा के पूरे गांव में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर धूमधाम से मनाई गई बुद्ध जयंती
करछना के टंगहा का पूरा गांव में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर सोमवार को द्वीप प्रज्वलित एवं फूल माला चढ़कर जयंती मनाई गई। सरदार सेना के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य यमुनापार प्रभारी व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रमेश पटेल ने भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर एडवोकेट संदीप पटेल,रविंद्र प्रताप सिंह,विकास विश्वकर्मा सहित अन्य रहे।