करछना: चीनी मिल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से मार्ग पर घूम रही गाय घायल हुई
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के चीनी मील के पास रविवार रात को मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक कार चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना का वीडियो सोमवार सुबह 11 बजे के करीब सामने आया है।