करछना: दादूपुर स्थित इंडियन बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला का पैसों से भरा पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार उचक्के
घूरपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर स्थित इंडियन बैंक से मंगलवार को गिलास फैक्टरी के पास के रहने वाली एक महिला 40 हजार रुपए निकालने के बाद पर्स में रखकर घर के लिए जा रही थी। उसी दरमियान नकाबपोश सूचक्कों ने महिला का पर्स छीन कर भाग निकले। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक वह काफी दूर निकल चुके थे। महिला की शिकायत पर घूरपुर थाना की पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है